महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, कहा- ट्रॉफी जीतने के लिए हैं तैयार

Updated:
विज्ञापन
महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, कहा- ट्रॉफी जीतने के लिए हैं तैयार

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के इरादे साफ कर दिए हैं. हरमनप्रीत का कहना है कि पिछले साल विश्व कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और अब सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करना है.

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की नजरें टी20 वर्ल्ड पर है. महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में होना है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि पिछले साल वनडे विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम का नजरिया बदला है.

हरमनप्रीत कौर ने जियोस्टार पर कहा, “मुझे लगता है कि पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उम्मीद है, हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे. एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं और मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है. हम इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे.

महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत का अहम योगदान

पिछले एक दशक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकास में हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान रहा है. कई आईसीसी इवेंट्स में खेलने और कई कैंपेन को निराशा में खत्म होते देखने के बाद अब कौर एक ऐसी टीम को लीड कर रही हैं जिसमें यह आत्मविश्वास है कि वो बड़े स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम करेगी.

वार्म-अप में जीत के साथ की शुरुआत

भारतीय टीम का आत्मविश्वास उनकी तैयारियों में दिख रहा है. टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज पर जीत के साथ अपना वार्म-अप कैंपेन शुरू किया. मैच के दौरान भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.

2020 में भारतीय टीम पहुंची थी फाइनल में

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2020 में आया था. भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

अनुभवी खिलाड़ियों पर होगी नजरें

भारतीय टीम में हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती हुई प्रतिभाएं भी हैं, जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि यह संतुलन पिछले साल के वर्ल्ड कप की सफलता से मिली लय को बनाए रखने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग: हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में एंट्री, न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी बनी नंबर-1 ऑलराउंडर

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola