युजवेंद्र चहल सड़क पर मांगने लगे भीख? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल सड़क पर मांगने लगे भीख? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

शिखर धवन और युजवेंद्र चहल (फोटो-सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे बैठकर भीख मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए, लेकिन इसकी असली कहानी कुछ और ही है.

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal Beggar Video: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह सड़क किनारे बैठकर भीख मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही कई फैंस हैरान रह गए, लेकिन इसकी असली कहानी कुछ और ही है.

वायरल वीडियो का सच क्या है?

दरअसल, यह वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं बल्कि एक मजेदार सोशल मीडिया रील का हिस्सा है. चहल ने पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ मिलकर यह कॉमेडी वीडियो बनाया है, जिसे दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर साझा किया.

वीडियो में चहल सड़क किनारे बैठकर भिखारी की भूमिका निभाते दिखाई देते हैं. तभी वहां पहुंचने वाले शिखर धवन मजाकिया अंदाज में उनसे कहते हैं, “शर्म नहीं आती, रोड पर बैठकर पैसे मांगते हो?” इस पर चहल तुरंत जवाब देते हैं, “तो आपके 10 रुपये के लिए मैं ऑफिस खोल लूं?” दोनों खिलाड़ियों की यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फैंस को खूब पसंद आ रहा मजाकिया अंदाज

चहल और धवन अक्सर अपने हल्के-फुल्के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. दोनों पहले भी कई मजेदार वीडियो और रील्स के जरिए फैंस का मनोरंजन कर चुके हैं. यही वजह है कि उनका नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे चहल

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. हालांकि यह सीजन उनके लिए बहुत यादगार नहीं रहा. उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट हासिल किए, लेकिन अपने अनुभव के अनुरूप बड़ा प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे.

टीम इंडिया में वापसी का इंतजार

युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था. इसके बाद से चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया है. चहल के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह भारत के सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola