कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 09 Jun 2026 8:17 PM

विज्ञापन

बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

नाइटक्लब विवाद को लेकर ECB की जांच के बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भी विचार कर रहे हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से उनके बाहर रहने की भी संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Ben Stokes: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. नाइटक्लब विवाद को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की जांच का सामना कर रहे स्टोक्स अब कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 वर्षीय स्टोक्स के सामने कप्तानी छोड़ने, क्रिकेट से ब्रेक लेने या फिर पूरी तरह संन्यास लेने का विकल्प मौजूद हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह लंदन के किंग्स रोड स्थित ‘रेक्स रूम्स’ नाइटक्लब में इंग्लैंड के खिलाड़ी और रग्बी क्लब सारासेन्स के कुछ खिलाड़ी मौजूद थे. इसी दौरान गस एटकिंसन और सारासेन्स अकादमी के एक खिलाड़ी के बीच विवाद हो गया. मामला तब बढ़ गया जब कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाकर मारा गया मुक्का ECB के एक सुरक्षा कर्मी को लग गया. इस घटना में सुरक्षा कर्मी घायल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े. हालांकि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को कोई चोट नहीं आई.

कप्तानी छोड़ने का विकल्प दिया गया?

रिपोर्ट के मुताबिक ECB ने बेन स्टोक्स को कप्तानी अपने तरीके से छोड़ने का विकल्प दिया है, जबकि वह खिलाड़ी के रूप में टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं. हालांकि अगर स्टोक्स खुद पद नहीं छोड़ते हैं, तो जांच पूरी होने के बाद बोर्ड अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें कप्तानी से हटा भी सकता है. नाइटक्लब विवाद ने स्टोक्स की नेतृत्व क्षमता और टीम अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

संन्यास पर भी कर रहे विचार

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टोक्स अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं. फिलहाल वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. बताया जा रहा है कि हाल के समय में उनकी और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की सोच में भी दूरी आई है.

दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं स्टोक्स और एटकिंसन

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टोक्स और एटकिंसन 17 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि ECB ने अभी अंतिम फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर बनी हुई है. इस विवाद के इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला दिया है.

यह भी पढ़ें: 6 फीट 5 इंच लंबा, 125 किलो वजन; बेन स्टोक्स विवाद में सामने आया रग्बी खिलाड़ी का नाम

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola