रुतुराज के शतक के बाद गेंदबाजों का कमाल, भारत ए ने श्रीलंका को 8 रन से हराया

रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के शतकीय साझेदारी (फोटो-सोशल मीडिया)
ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया. रुतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक और तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ए ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई.
SL-A vs IND-A: ट्राई नेशन सीरीज में भारत ए ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है. भारत ए ने श्रीलंका को 8 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 269 रन पर सिमट गई.
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रभसिमरन सिंह 2 और वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रियांश आर्य और रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतकीय साझेदारी हुई. प्रियांश 32 रन बनाकर रन आउट हो गए.
रुतुराज और तिलक की 150 रन की साझेदारी
तीन विकेट गंवाने के बाद उपकप्तान रुतुराज और कप्तान तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई. रुतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा 60 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में आयुष बदोनी ने 24 और सुर्यंश शेडगे ने 26 रन की पारी खेली. इन बल्लेबाजों की मदद से भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. श्रीलंका ए के लिए शिराज ने 2 विकेट चटकाए.
श्रीलंका की बेहतरीन शुरुआत
278 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुआ. डिकवेला 47 और अविष्का 45 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद नुवानिदु फर्नाडो 8 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से फिर सदीरा समराविक्रमा और सहान अराछिगे ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. समराविक्रमा 46 रन बनाकर चलते बने.
अराछिगे की कप्तानी पारी के बावजूद मिली हार
वहीं एक छोर अराछिगे मौजूद रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद रविंदु फर्नाडो और चमिका करुणारत्ना भी जल्दी आउट हो गए. 262 के स्कोर पर अराछिगे 74 रन बनाकर आउट हुए. यहां से टीम को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 269 रन पर श्रीलंका की पारी को समेट दिया और 8 रन से जीत हासिल कर ली. भारत ए के लिए अरशद खान ने 2, अनुकूल रॉय ने 2, आयुष बदोनी ने 2, विप्रज निगम ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: 100वें लिस्ट-ए मैच को रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया यादगार, श्रीलंका ए के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










