IPL 2022 Schedule: आईपीएल 2022 का शेड्यूल आया सामने, इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2022 6:37 PM
आईपीएल 2022 के शेड्यूल को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग 27 मार्च से शुरू करना चाहते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खबर है. टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ चुका है. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि 27 मार्च या फिर दो अप्रैल से लीग की शुरुआत हो सकती है.
बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की अहम बैठक
बीसीसीआई की शनिवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ अहम बैठक हुई. जिसमें आईपीएल 2022 के शेड्यूल को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग 27 मार्च से शुरू करना चाहते हैं. तो कुछ लोग चाहते हैं कि यह बड़ी स्पर्धा दो अप्रैल से शुरू हो, जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप है.
Also Read: IPL Mega Auction 2022: आईपीएल मेगा ऑक्शन से क्रिस गेल सहित ये दिग्गज खिलाड़ी बाहर, फैन्स हैरान
लोढ़ा समिति के नियम का करना होगा पालन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है. यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है.
फ्रेंचाइजी मालिक की पहली पसंद मुंबई और पुणे
लखनऊ और अहमदाबाद की दो नयी टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं, जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं. उनकी दूसरी पसंद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है जहां आईपीएल को तीन बार आयोजित किया गया है जबकि अंतिम विकल्प दक्षिण अफ्रीका है जहां 2009 में इसे आयोजित किया गया था.
कोरोना से हालात बिगड़े तो दक्षिण अफ्रीका या यूएई में हो सकता है आईपीएल 2022
संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका का विकल्प तभी सामने आयेगा जब भारत में कोरोना की स्थिति बहुत बुरी होगी. इससे पहले इस बात की भी चर्चा थी कि श्रीलंका भी आईपीएल की मेजबानी कर सकता है लेकिन उसके नाम पर चर्चा तक नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










