CoVID 19 Update: तो क्या IPL 2020 चढ़ जाएगा कोरोना वायरस की भेंट?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Mar 2020 1:20 PM

विज्ञापन

IPL 2020 may be Cancelled due to CoVID Outbreak: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों की वजह से अब आईपीएल के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है.

विज्ञापन

IPL 2020 may be Cancelled due to CoVID Outbreak: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों की वजह से अब आईपीएल के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है. 29 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की शुरुआत होने वाली है. देश की सबसे चर्चित टी-20 लीग के शुरू होने में अब 20 दिन से भी कम का समय बाकी है, ऐसे में अब इसके आयोजन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं.

इस बीच बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के डर से इस बार के आईपीएल को रद्द किया जा सकता है. आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच होना है. बताते चलें कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया में चल रहे कई खेल टूर्नामेंट्स को अभी तक रद्द किया जा चुका है. यहां तक कि जुलाई में होने वाला टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

अब चूंकि कोरोना वायरस भारत (Coronavirus India) में भी फैल रहा है, तो अब 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन पर भी संदेह की स्थिति है. बताते चलें कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मांग की है की भीड़भाड़ की वजह से आईपीएल मैच के दौरान कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है इसलिए आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा देना चाहिए. आपको बता दें कि आईपीएल टूर्नामेंट का पहला मैच 29 मार्च को और आखिरी मैच, यानी फाइनल मैच 24 मई को होना है.

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है, तब तक देश में तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर ही होगा. वैसे सूरत में कोरोना वायरस का कहर भी कम हो सकता है इसलिए फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को रद्द करने का या नहीं करने का कोई फैसला लेना मुश्किल है. हालांकि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर पैनी नजर बना रखी है.

वहीं, आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल की तारीख आगे पीछे करना मुश्किल है, क्योंकि क्रिकेट का इंटरनेशनल कैलेंडर रोक कर आईपीएल की तारीखों का एलान होता है. फिलहाल आईपीएल की तारीख आगे-पीछे करने का सवाल नहीं उठता है. कोरोना वायरस की वजह से अगर हालात बिगड़ते हैं तो आईपीएल रद्द किया जा सकता है.

मालूम हो कि कोरोना वायरस चीन से शुरुआत होकर दुनिया भर में पैर पसार चुका है. इसकी चपेट में भारत भी चुका है. अब तक देश में कोरोना वायरस से प्रभावित 42 लोगों की पहचान हो चुकी है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola