ePaper

IND vs SA 3rd T20: टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से हराया

Updated at : 04 Oct 2022 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20: टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में खेले गये तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 49 रनों की जीत दर्ज की. लेकिन सीरीज पर भारत ने कब्जा कर लिया. रिले रोसौव के शानदार शतक और क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक ने दक्षिण अफ्रीका की जीत में मदद की.

विज्ञापन

रिले रोसौव के करियर के पहले शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 49 रन से हरा दिया. लेकिन श्रृंखला 1-2 से गंवा दी. रोसौव ने 48 गेंद में आठ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा क्विंटन डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

डेविड मिलर ने बनाये नाबाद 19 रन

डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाये. भारतीय टीम ने इसके जवाब में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और अंतत: 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गयी. भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 46 रन बनाये. उनके अलावा दीपक चाहर (31), ऋषभ पंत (27) और उमेश यादव (नाबाद 20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाये. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये.

Also Read: IND vs SA: रोहित शर्मा ने तोड़े कप्तानी के कई रिकॉर्ड, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भारत की शुरुआत बेहद खराब

केशव महाराज (34 रन पर दो विकेट), वेन पार्नेल (41 रन पर दो विकेट) और लुंगी एनगिडी (51 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट चटकाये. फॉर्म में चल रहे उप कप्तान लोकेश राहुल और विराट कोहली के बिना खेल रहे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर में ही टीम का स्कोर दो विकेट पर चार रन हो गया. कप्तान रोहित शर्मा (00) कागिसो रबादा (24 रन पर एक विकेट) की पारी की दूसरी ही गेंद को विकेटों पर खेल गये जबकि अगले ओवर में पार्नेल ने श्रेयस अय्यर (01) को पगबाधा किया.

दिनेश कार्तिक ने दिखाया शानदार खेल

कार्तिक ने पार्नेल पर चौके के साथ खाता खोला जबकि सलामी बल्लेबाज पंत ने भी रबादा पर चौका मारा. पंत ने लुंगी एनगिडी का स्वागत दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ किया लेकिन अंतिम गेंद पर कवर में स्टब्स को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 14 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके मारे. कार्तिक ने पार्नेल की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा. भारत ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 64 रन बनाये. कार्तिक ने महाराज पर भी लगातार दो छक्के जड़े लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर के ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गये. उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और इतने ही चौके मारे.

Also Read: IND vs SA: रांची के दर्शक नहीं देख पायेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी, ये है असल वजह
नहीं चला सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला

सूर्यकुमार यादव भी आठ रन बनाने के बाद ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर स्टब्स को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर पांच विकेट पर 86 रन हो गया. भारत ने रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ. हर्षल पटेल (17) ने एनगिडी की गेंद पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन फिर मिलर को कैच दे बैठे. पार्नेल ने अक्षर पटेल (09) को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराके भारत को सातवां झटका दिया. रविचंद्रन अश्विन (02) ने महाराज की गेंद पर रबादा को कैच थमाया. चाहर ने महाराज की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. भारत को अंतिम पांच ओवर में 86 रन की जरूरत थी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola