शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli celebrates his century against Pakistan in Champions Trophy 2025. Image: PTI

IND vs PAK: विराट कोहली के 51वें शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. विराट कोहली की इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

विज्ञापन

IND vs PAK: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई और वनडे क्रिकेट में अपना 51वां शतक जड़ा. इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. कोहली को उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड पांचवां अवॉर्ड था.

विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 100(111) रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ चौथा वनडे शतक ठोका. अपने कैरियर का 51वां वनडे शतक पूरा करते हुए उन्होंने विजयी चौका लगाते हुए भारत को जीत दिलाई. अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम है.

ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड्स

कोहली ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ चार बार आईसीसी के टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड्स जीते थे. सबसे पहले 2012 में T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था, जहां उन्होंने 78 रन की मैराथन पारी खेली थी. उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2015, ऑस्ट्रेलिया में विराट ने शतक लगाकर धमाका मचाया था. तीसरा खिताब 2016 में भारत में हुए T20 वर्ल्ड कप में आया था, जब कोहली ने कोलकाता में अर्धशतक लगाया था और चौथी बार भी T20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न में विराट ने 82 रन की पारी खेलकर शानदार खेल दिखाया था. 

  • 78(61)* – कोलंबो RPS, T20 वर्ल्ड कप 2012
  • 107(126) – एडीलेड, वनडे वर्ल्ड कप 2015
  • 55(37)* – कोलकाता, T20 वर्ल्ड कप 2016
  • 82(53)* – मेलबर्न, T20 वर्ल्ड कप 2022
  • 100(111)* – दुबई, चैंपियंस ट्रॉफी 2025

आईसीसी टूर्नामेंट्स में किसी भी अन्य खिलाड़ी ने एक ही विरोधी टीम के खिलाफ तीन से अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड नहीं जीते हैं. वहीं विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है. Most Player of the Match Awards Virat Kohli

कोहली ने संभाली पारी, शतक के साथ दिलाई जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 242 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारत कोहली की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत लक्ष्य तक आसानी से पहुंच गया. भारतीय पारी की शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद कोहली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने संयम से बल्लेबाजी की और स्पिनर्स के खिलाफ जोखिम उठाए बिना रन बटोरे.

क्रीज पर उनके साथ शुभमन गिल थे, जिन्होंने शाहीन अफरीदी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, गिल (46 रन) को अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया, जिससे भारत थोड़ा दबाव में आ गया. लेकिन इसके बाद कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया.

शुरुआत में श्रेयस धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे (34 गेंदों पर 17 रन), लेकिन उन्होंने अपने खेल को तेजी से बदला और शानदार अर्धशतक जड़ा. जब भारत को 100 से कम रन चाहिए थे, तब दोनों बल्लेबाजों ने रनगति को तेज किया और टीम को जीत की ओर ले गए. कोहली ने आखिरी गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न केवल शतक पूरा किया बल्कि विजयी रन भी बनाए. 

कोहली बोले – “हर मैच में 100% देना ही मेरा लक्ष्य”

मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कोहली ने कहा, “यह एक अहम मुकाबला था और इस तरह की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना हमेशा खास होता है. हमारी योजना स्पष्ट थी – नई गेंद पर रन बटोरना और फिर स्पिनर्स के खिलाफ संभलकर खेलना. श्रेयस ने बेहतरीन बैटिंग की और अंत में हम आसानी से लक्ष्य तक पहुंच सके. मैं बस खुद को शांत रखता हूं, अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाता हूं और मैदान पर हर गेंद को अपना 100% देने की कोशिश करता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “36 साल की उम्र में एक हफ्ते का ब्रेक मिलना भी अच्छा लगता है. अब मैं कुछ दिनों के लिए आराम करूंगा क्योंकि हर मैच में इस तरह की एनर्जी लगाना आसान नहीं होता!”

इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, और एक बार फिर कोहली ने साबित कर दिया कि जब पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मंच होता है, तो ‘किंग कोहली’ का बल्ला सबसे ज्यादा बोलता है. वहीं पाकिस्तान के लिए मुश्किल की घड़ी आन पड़ी है. उसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. उसकी उम्मीदें अब केवल बांग्लादेश पर टिकी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज 24 फरवरी को होने वाले मैच में अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे तो वह अब भी सेमीफाइनल का सफर तय कर सकता है, वरना अब यह समाप्त हो चुका है.

यह भी पढ़ें:

भारत ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

IND vs PAK: बीच मैच में पाक के लिए क्यों फील्डिंग करने लगे विराट, चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ अजूबा, देखें Video

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola