IND vs PAK: बीच मैच में पाक के लिए क्यों फील्डिंग करने लगे विराट, चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ अजूबा, देखें Video
Virat Kohli Stareted Fielding during Batting Champions Trophy 2025. Image: Social Media/x
IND vs PAK: विराट कोहली का बाल लंबे समय बाद खूब गरज रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ़ विराट का फॉर्म में लौटने के साथ उनके जेस्चर ने भी महफ़िल लूट ली. Virat Kohli Started Fieldind during Batting.
IND vs PAK Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला दुबई क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है. नवंबर 2023 के बाद दोनों टीमें वनडे फॉरमेट में भिड़ रही हैं जिसमें भारत के लिए दांव पर सेमीफाइनल है, तो पाकिस्तान के लिए ग्रुप स्टेज की तकदीर. कप्तान रोहित शर्मा की मेन इन ब्लू ने मिनी विश्वकप के इस मैच में पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए हैं. इस मैच में भारत की तरफ से कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा महफ़िल लूट रहे हैं विराट कोहली. कोहली ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे किए, लेकिन ये बात नहीं है. हम बात कर रहे हैं विराट के उस मोमेंट की जिसने लोगों को हैरान कर दिया.
दरसअल विराट कोहली अपनी बैटिंग के दौरान फील्डिंग करने लगे. जी हां विराट कोहली अपनी पारी के दौरान 21 वें ओवर के पांचवी गेंद पर एक रन लेने के लिए दौड़े, नॉन स्ट्राइक एंड पर गेंद थ्रो हुई, तो विराट रन पूरा कर चुके थे और गेंद आई तो कैच करने लगे और उसे रोक लिया. विराट कोहली उस समय 52 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे थे. विराट का ये जेस्चर भी मैच ऑफ मोमेंट बन गया. विराट कोहली का बल्ला लंबे समय बाद खुल कर बोल रहा है. Virat Kohli Started Fieldind during Batting.
इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान भी एक जबरदस्त मोमेंट बनाया. बाबर आज़म जब बैटिंग करने उतरे तो विराट उनकी पीठ पर हल्के से टैप कर शुभकामनाएं दीं. आज कुल मिलाकर कहें तो विराट कोहली का दिन है. उन्होंने इस मैच में आईसीसी के इवेंट्स में 23वां अर्धशतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. विराट कोहली की बल्लेबाजी आज अपने पूरे शबाब पर दिख रही है, पाकिस्तानी बल्लेबाजों की फुस्स गेंदबाजी से बोर होकर विराट फील्डिंग करने लगे. आप भी देखें विडिओ-
#INDvPAK
— Kshitij Sharma (@kshx_76) February 23, 2025
Virat kohli have started fielding for pakistan, it's getting boring for him. pic.twitter.com/tzo6Arx5Qq
वहीं इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन शानदार शुरुआत को पाकिस्तानी बल्लेबाज अच्छे मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए. सऊद शकील के अर्धशतक (64 रन) और कप्तान मोहम्मद रिज़वान के 46 रन की बदौलत पाकिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर 241 रन दर्ज किए. अंत में खुशदिल शाह ने 39 रन की पारी ने भी पाकिस्तान के लिए राहत का काम किया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया.
भारत की तरफ से कुलदीप यादव की गेंदबाजी लाजवाब रही. उन्होंने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया. लेकिन सबसे शानदार परफॉर्मेन्स हार्दिक पांड्या की रही, उन्होंने भारत को पहला विकेट दिलाया, जब विकेट के लिए तरस रही भारतीय टीम को बाबर आज़म का शिकार किया. इसके बाद अक्षर पटेल के रन रन आउट ने सारा मैच भारत की ओर मोड़ दिया. फिलहाल भारतीय टीम मैच में जबरदस्त खेल दिखाते हुए जीत के करीब पहुंच चुकी है. भारत को अब जीत के लिए 100 से भी कम रनों की आवश्यकता है. इस जीत के साथ भारत का अब सेमीफाइनल का टिकट पूरी तरह कन्फर्म हो गया है.
Also Read: IND vs PAK: विराट कोहली ने तोड़ डाला अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, लेकिन बल्ले से नहीं
Also Read: Watch Video: ऐसे कौन आउट करता है भाई! हार्दिक ने बाबर आजम को दिखाया पवेलियन का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









