पाकिस्तान धुआं–धुआं, अफगानिस्तान ने नूर खान एयरबेस को किया टारगेट

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Afghanistan-Pakistan War: अफगानिस्तान की वायुसेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. रावलपिंडी और क्वेटा स्थित बेस को टारगेट करके हमला किया गया है. यह कार्रवाई हाल ही में हुई पाकिस्तानी हवाई घुसपैठ के जवाब में की गई.

विज्ञापन

Afghanistan-Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान पर हमले किए गए हैं, लेकिन पाक ने अभी तक अफगानिस्तान के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए. इनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस भी शामिल है. इससे पहले भारत के Operation Sindoor के दौरान इसे निशाना बनाया गया था.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के अनुसार, यह कार्रवाई काबुल और बगराम में हालिया पाकिस्तानी हवाई घुसपैठ के जवाब में की गई. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि उसकी वायुसेना ने एक ही अभियान में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

अफगानिस्तान ने कहां किया टारगेट

अफगानिस्तान ने कहा कि हमले के टारगेट में रावलपिंडी स्थित Nur Khan Airbase, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप शामिल हैं. इसके अलावा, बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के कई अन्य महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और कमांड सेंटरों पर भी सटीक कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल, अमेरिकी दूतावास में घुसी भीड़, 9 की मौत

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों ने टारगेट किए गए ठिकानों को खासा नुकसान पहुंचा है. अफगानिस्तान ने उन बेस को अपने टारगेट में रखा जहां से हमले किए जा रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola