ePaper

गंभीर के साथ बहस की खबरों पर कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मैं बैठकर…'

Updated at : 18 Jan 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा के समय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित भी मौजूद थे. गंभीर से अनबन की खबरों को रोहित ने खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

Rohit Sharma: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयनसमिति ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान रोहित शर्मा और अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम के बारे में जानकारी दी. चीफ कोच गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रखा गया है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित और गंभीर के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं. अब रोहित ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दोनों के बीच किसी भी प्रकार के अनबन की खबरों को खारिज किया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का खराब प्रदर्शन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले पर पूछ गए सवाल पर रोहित ने कहा, ‘हम दोनों इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम क्या करना चाहते हैं. मैं यहां बैठकर हर खेल में रणनीति के साथ पर्दे के पीछे क्या होता है, इस पर चर्चा नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन, यह मेरे दिमाग में बिल्कुल साफ है कि मुझे क्या करना है.’ रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप रहे और सीरीज में केवल 31 रन ही बना सके.

यह भी पढ़ें…

रोहित शर्मा के पास केवल 5 महीने, पूर्व क्रिकेटर ने दी चेतावनी, कहा इसके बाद होगी मुश्किल

Champions Trophy: टीम में चयन के बावजूद नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई ने दिए संकेत

गंभीर के साथ अनबन की खबरों को रोहित ने किया खारिज

रोहित ने आगे कहा, ‘गौतम गंभीर एक ऐसे व्यक्ति हैं कि एक बार जब हम मैदान में उतरते हैं, तो उन्हें भरोसा होता है कि कप्तान मैदान पर क्या कर रहा है. बुनियादी बातचीत जो होती है, वह मैदान के बाहर ही होती है. मैदान में या शायद चेंजिंग रूम में, एक बार जब हम मैदान पर उतरते हैं, तो यह सब इस बारे में होता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं. हमें एक-दूसरे पर इस तरह का भरोसा है. ऐसा ही होना चाहिए. बस इतना ही है.’

गंभीर ने की थी अनुशासहीनता की शिकायत

इंडिया टुडे की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम में अनुशासनहीनता की शिकायत की थी. ऐसी भी खबरें थीं कि गंभीर और रोहित के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और एक अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी कप्तानी की भूमिका के लिए दबाव बना रहा था. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गंभीर ने सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola