ePaper

Champions Trophy: टीम में चयन के बावजूद नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई ने दिए संकेत

Updated at : 18 Jan 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
India vs England: Jasprit Bumrah

India vs England: Jasprit Bumrah

Champions Trophy: बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनकर सभी को चौंका दिया है. हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

Champions Trophy: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना संदेह के घेरे में है. उनकी टीम में मौजूदगी पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में बुमराह चोटिल हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उन्होंने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की थी. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि वे अभी भी बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में बीसीसीआई को उनकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

बुमराह की फिटनेस पर बीसीसीआई की पैनी नजर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 13 फरवरी आखिरी तारीख है जब टीमें अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं. अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बुमराह को पांच सप्ताह तक आराम करने को कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हम उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा.’ इसका मतलब यह हुआ कि अगर बुमराह की फिटनेस में कोई असर बाकी रह जाती है तो उन्हें आराम दिया जाएगा.

शुभमन गिल को बनाया गया उपकप्तान

रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑलराउंडर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखा गया है. भारत ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें…

रोहित शर्मा के पास केवल 5 महीने, पूर्व क्रिकेटर ने दी चेतावनी, कहा इसके बाद होगी मुश्किल

Watch Video: हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में कर रहे हैं रोहित शर्मा की मदद

मोहम्मद शमी और कुलदीप की हुई वापसी

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह दी गई है, जो हर्निया सर्जरी के कारण पिछले साल अक्टूबर से खेल से बाहर थे. मोहम्मद शमी थी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत 6, 9 और 12 फरवरी को नागपुर, कटक और अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा. यह मार्की टूर्नामेंट की तैयारी के लिए खास होगा.

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , हार्दिक पंड्या , अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा (केवल इंग्लैंड सीरीज के लिए).

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola