जल्दी ही विराट कोहली के फैन पढ़ पायेंगे उनकी कामयाबी की दास्तां

Updated at : 24 May 2017 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
जल्दी ही विराट कोहली के फैन पढ़ पायेंगे उनकी कामयाबी की दास्तां

नयी दिल्ली : अपने पहले घरेलू, वनडे और टेस्ट मैच में क्रमश: 10, 12 और 19 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के स्वर्णिम सफर की दास्तान एक नयी किताब में क्रिकेटप्रेमियों को पढने को मिलेगी.‘विनिंग लाइक विराट : थिंक एंड सक्सीड लाइक कोहली’ किताब में अभिरुप भट्टाचार्य ने कोहली के लगातार अच्छे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपने पहले घरेलू, वनडे और टेस्ट मैच में क्रमश: 10, 12 और 19 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के स्वर्णिम सफर की दास्तान एक नयी किताब में क्रिकेटप्रेमियों को पढने को मिलेगी.‘विनिंग लाइक विराट : थिंक एंड सक्सीड लाइक कोहली’ किताब में अभिरुप भट्टाचार्य ने कोहली के लगातार अच्छे फार्म के राज खोलते हुए जीवन के प्रति उनके फलसफे को बताया है.

उन्होंने किताब में लिखा ,‘‘ यदि हम विराट एक क्रिकेटर और इंसान के जीवन पर फोकस करें तो उनकी नेतृत्व क्षमता, दबाव में संयम बनाये रखने के कौशल और निर्भीक रवैये के बारे में पता चलता है.’ उन्होंने कहा ,‘‘ मीडिया से बातचीत में उनकी परिपक्वता और मैदान पर प्रबंधन कौशल से कोई शक नहीं रह जाता कि विराट को सफलता सिर्फ किस्मत के दम पर नहीं मिली बल्कि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और कभी हार ना मानने का जुझारुपन भी है.’

इसमें कोहली के कई महत्वपूर्ण रिश्तों का भी जिक्र किया गया है जिनमें उनके पहले कोच राजकुमार शर्मा के साथ उनका रिश्ता भी है. रुपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित इस किताब की कीमत 199 रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola