IPL 10 : युवराज का अर्धशतक बेकार, दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स को छह विकेट से हराया

Updated at : 02 May 2017 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 10 : युवराज का अर्धशतक बेकार, दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स को छह विकेट से हराया

नयी दिल्ली. कोरी एंडरसन के ताबड़तोड़नाबाद41 रन की बदौलत मंगलवार को आइपीएलकेतहत खेले गये रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स नेसनराइजर्स हैदराबाद कोछह विकेट सेहराकरपूरे दो अंक अर्जित कर लिये. सनराइजर्स ने पहले खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये. जीत के लक्ष्य 186 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली. कोरी एंडरसन के ताबड़तोड़नाबाद41 रन की बदौलत मंगलवार को आइपीएलकेतहत खेले गये रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स नेसनराइजर्स हैदराबाद कोछह विकेट सेहराकरपूरे दो अंक अर्जित कर लिये. सनराइजर्स ने पहले खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये. जीत के लक्ष्य 186 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने पांच गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज मो समी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. समी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 36 रन देकर सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर और केन विलिम्सन को आउट कर सनराइजर्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

एंडरसनने 24 गेंदों का सामना करते हुए दो चौका और तीन छक्के जड़े. इसके अलावा उद्घाटक बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान करुण नायर ने क्रमश: 24 और 39 रनों की पारी खेली. सैमसन ने 19 गेंदों की पारी में दो चौका और एक छक्का लगाया,जबकिकरुण नायरने 20 गेंदोंका सामना करते हुए पांच चौका और दो छक्के जड़े. इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी ताबड़तोड़ 34 रनों की पारी खेली. ऋषभ ने मात्र 20 गेंदों का सामना करते हुए चार चौका और एक छक्का उड़ाया. श्रेयसअय्यर ने अपनी टीम कीजीत में अहम भूमिका निभायी. अय्यर ने 25 गेंदोंका सामना करते हुए एक चौका और दो छक्कों की मदद से 33 रनों की महत्वपूर्ण पारीखेली. क्रिस मौरिस ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स की ओर से मो सिराज ने दो, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट झटके.

इससे पहले फार्म मेें लौटे युवराज सिंह के नाबाद अर्धशतक की मदद से गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट पर 185 रन बनाये. पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आइपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद में) लगाने के बाद कोई कमाल नहीं कर सके युवराज ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कुछ बेहतरीन शाॅट लगाये. किस्मत ने भी उनका साथ दिया. उन्हें 17वें ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर संजू सैमसन ने डीप स्क्वेयर लेग सीमा पर जीवनदान दिया जिसका पूरा फायदा उठाते हुए युवराज ने सिर्फ 41 गेंद में 70 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. आखिरी ओवर में उन्होंने कागिसो रबाडा को तीन चौके लगाकर कुल 19 रन लिये. सनराइजर्स ने आखिरी तीन ओवर में 52 रन बनाये. युवराज और मोइजेस हेनरिक्स ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 52 गेंद में 93 रन बनाये. हेनरिक्स 18 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की फील्डिंग आज बहुत खराब रही और कई रन फालतू देने के साथ खिलाड़ियों ने कैच भी टपकाये.

इससे पहले सनराइजर्स की शुरुआत काफी आक्रामक रही और पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंद में नाबाद 126 रन बनानेवाले डेविड वार्नर ने उसी लय को कायम रखा. शाहबाज नदीम की जगह खेल रहे जयंत यादव ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में वार्नर ने उन्हें चौका जड़ा. दूसरे ओवर में कागिसो रबाडा को वार्नर और धवन दोनों ने चौके जड़े. वार्नर ने जयंत को भी नही बख्शा और तीसरे ओवर में डीप में उसे पहला छक्का लगाया. अगले ओवर में गेंदबाजी में फिर बदलाव करके क्रिस मौरिस को गेंद सौंपी गयी, लेकिन धवन ने उसके इस ओवर में दो चौके और एक छक्के समेत 15 रन निकाले. दिल्ली के 50 रन 31 गेंद में बन गये.

दोनों बल्लेबाजों को क्रीज पर जमते देखकर दिल्ली के कप्तान नायर ने छठे ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जिसे वार्नर ने पहली गेंद पर ही चौका जड़ा. अगली गेंद पर हालांकि शमी ने शानदार यार्कर पर उसे बोल्ड करके दिल्ली को बड़ी सफलता दिलायी. वार्नर ने 21 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाये. उनके आउट होने के बाद रनगति पर कुछ अंकुश लगा.

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर धवन का विकेट लेकर मेजबान को दूसरी सफलता दिलायी. ऊंचा शाट खेलने के प्रयास में धवन चूके और डीप स्क्वेयर लेग सीमा पर श्रेयस अय्यर ने कैच लपका. धवन ने 17 गेंद में 28 रन बनाये जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. दिल्ली का दूसरा विकेट 75 रन के स्कोर पर दसवें ओवर में गिरा.

एक अर्धशतकीय पारी को छोड़ कर टूर्नामेंट में कोई कमाल नहीं कर सके युवराज सिंह दसवें ओवर में मैदान पर उतरे. उन्होंने और केन विलियमसन ने संभलकर खेलते हुए रन बनाये कोई कोई जोखिम भरा शाट नहीं खेला. युवराज ने पहला चौका 14 गेंद खेलने के बाद लगाया. यह साझेदारी हालांकि टिक नहीं सकी और शमी ने 12वें ओवर में विलियमसन के रूप में दूसरा विकेट लिया. बाउंसर पर चकमा देकर उन्होंने ऊंचा शाट खेलने पर मजबूर किया और डीप स्क्वेयर लेग पर क्रिस मौरिस ने कैच लपक लिया. इसके बाद युवराज और हेनरिक्स ने चौथे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी करके सनराइजर्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दिल्ली के लिये मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये. मिश्रा ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया जबकि बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola