IPL : दिल्ली को लगा बडा़ झटका, आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं जहीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2017 7:52 AM
नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों में खेलना संदिग्ध है. जहीर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच के दौरान चोट लगी थी और टीम सूत्रों के अनुसार वह आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं […]
नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों में खेलना संदिग्ध है. जहीर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच के दौरान चोट लगी थी और टीम सूत्रों के अनुसार वह आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे.
हालांकि लगातार होने वाले मैचों और जहीर की उम्र तथा पैर की मांसपेशियों को लेकर पुरानी समस्याओं को देखते हुए इसकी संभावना नहीं है कि यह तेज गेंदबाज समय पर उबर पाए. यह 38 वर्षीय तेज गेंदबाज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम के पिछले मैच में भी नहीं खेल पाया था जिसमें टीम 67 रन पर सिमट गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










