बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम सोलह में पहुंचे एंडी मर्रे

बार्सिलोना : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे कोर्ट पर उतरे बिना ही बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम सोलह में पहुंच गये क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड टोमिच ने पीठ की चोट के कारण दूसरे दौर के मुकाबले से हटने का फैसला किया. मर्रे ने आखिरी क्षणों में इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला […]
बार्सिलोना : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे कोर्ट पर उतरे बिना ही बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम सोलह में पहुंच गये क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड टोमिच ने पीठ की चोट के कारण दूसरे दौर के मुकाबले से हटने का फैसला किया. मर्रे ने आखिरी क्षणों में इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया था क्योंकि वह कलाई की चोट से उबरने के बाद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन से पहले कुछ समय कोर्ट पर बिताना चाहते हैं.
इस ब्रिटिश खिलाड़ी को हालांकि अपने अभियान की शुरुआत के लिए गुरुवार तक इंतजार करना होगा. उनका अगला मुकाबला स्पेन के दो खिलाडियों फेलिसियानो लोपेज और अल्बर्ट मोंटानेस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. राफेल नडाल बार्सिलोना में दसवां खिताब जीतने के लिए अभियान की शुरुआत ब्राजील के रोजेरियो डुटरा सिल्वा के खिलाफ करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




