ePaper

सबने कटवा ली दाढ़ी, कोहली की कब कटेगी? पढ़ें : कोहली की दाढ़ी का अनुष्का कनेक्शन

Updated at : 25 Apr 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
सबने कटवा ली दाढ़ी, कोहली की कब कटेगी? पढ़ें : कोहली की दाढ़ी का अनुष्का कनेक्शन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर हमेशा छाये रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी लुक को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल में बेंगलूर टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने इस समय अपनी दाढ़ी बढा रखी है. कोहली को देखकर उनके साथी खिलाड़ी भी अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर हमेशा छाये रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी लुक को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल में बेंगलूर टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने इस समय अपनी दाढ़ी बढा रखी है. कोहली को देखकर उनके साथी खिलाड़ी भी अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी, लेकिन हाल ही में सभी ने अपनी दाढ़ी हटा ली पर विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी कटवाने से साफ इनकार कर दिया है.

विराट कोहली जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम में अपनी तसवीर पोस्ट कर अपने समर्थकों से दाढ़ी नहीं कटवाने के लिए माफी मांगी. उन्होंने लिखा, सॉरी दोस्तों, वह इस लुक को चेंज नहीं करना चाहेंगे, वह अभी अपना दाढ़ी नहीं कटवाएंगे. हालांकि कोहली ने इसका खुलासा नहीं किया कि वो ऐसा क्यों नहीं करना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/BTOA6j9AbNv/

लेकिन उनके उनके पोस्ट पर एक कॉमेंट ने साफ कर दिया कि उनके दाढ़ी नहीं कटवाने की वजह क्या है और उनके लुक के पीछे किसका हाथ है. दरअसल विराट कोहली के पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया था और उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाने के लिए हिदायत दी.

इसे भी पढ़ें,क्रिकेटरों की दाढ़ी पर ऋषि कपूर की चुटकी, बोले, दाढ़ी बढ़ाने से नहीं अपनी प्रतिभा से यहां तक पहुंचे हैं विराट

अनुष्का के कमेंट से ही साफ हुआ कि विराट कोहली ने दाढ़ी क्यों बढ़ा रखी है और उसे वो अभी हटाना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि अनुष्का को उनका यही लुक अच्छा लगता है. गौरतलब हो कि लंबे समय से विराट और अनुष्का के बीच रिलेशनशिप चल रहा है. हालांकि आरंभ में दोनों अपने रिश्तों को लेकर कभी खुल कर नहीं बोले, लेकिन कुछ दिनों से दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोलना शुरू कर दिया है. विराट कोहली कुछ दिनों पहले एक तसवीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी मां और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे थे. कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा था उनके जीवन की दो बेहद खास महिला.

इसे भी पढ़ें,गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ राजकोट पहुंचे विराट कोहली, साथ मनाया B’DAY

इसे भी पढ़ें,विराट कोहली के फैन हुए पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर, तारीफ में कसीदे पढ़े

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola