अगर बहुत जरुरी हो तभी कोहली को बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए : गावस्कर

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज चोटिल विराट कोहली को जोखिम नहीं लेने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बहुत जरुरी हो, तभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करनी चाहिए. गावस्कर ने कहा कि रांची की पिच अब भी बल्लेबाजी के लिये अच्छी है तो भारतीयों […]
नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज चोटिल विराट कोहली को जोखिम नहीं लेने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बहुत जरुरी हो, तभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करनी चाहिए.
गावस्कर ने कहा कि रांची की पिच अब भी बल्लेबाजी के लिये अच्छी है तो भारतीयों को कोहली के योगदान के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 451 रन के स्कोर के करीब पहुंचना चाहिए. गावस्कर ने कहा, ‘‘देखिये कोहली की चोट भले ही बहुत गंभीर नहीं हो. लेकिन वह ऐसा खिलाड़ी है जो मैदान पर आना पसंद करता है और वह अगर मैदान पर नहीं उतर रहा है तो यह चोट थोड़ी ज्यादा ही होगी. इसलिये वह पूरी तरह से आराम कर सकता है….वह अगले टेस्ट के लिये पूरी तरह फिट हो सकता है. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




