1 ओवर में 6 छक्के जड़ने पर ललित मोदी ने किया था फेरारी देने का वादा, मिला या नहीं; युवराज ने खोला राज

Updated at : 09 Apr 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
युवराज सिंह

युवराज सिंह

Yuvraj Singh ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था. इस कारनामे के बाद Lalit Modi ने उन्हें फेरारी देने का वादा किया था. अब युवराज ने खुद खुलासा किया है कि आखिर उन्हें वह फेरारी मिली या नहीं.

विज्ञापन

Yuvraj Singh: युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के दबदबे के मुख्य हीरो में से एक थे. सुपरस्टारों से भरी टीम में, युवराज दोनों ही टूर्नामेंटों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, जिन्हें एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था. युवराज के नाम कई उपलब्धियां हैं, लेकिन 2007 टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ उनके 6 छक्के आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. डरबन में खेले गए उस मैच में, युवराज ने 19वें ओवर में ब्रॉड को छह छक्के जड़ते हुए 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. सोशल मीडिया पर एक अफवाह खूब फैली हुई है कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने युवराज सिंह को उनके छह छक्कों के लिए कार तोहफे में दी थी. युवराज सिंह ने आखिरकार सच्चाई का खुलासा कर दिया है.

युवराज ने बताया – मुझे मिल गई मेरी कार

युवराज ने द ओवरलैप क्रिकेट पर कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर कोई छह छक्के मारेगा तो मैं उसे फरारी दूंगा. ऐसा ही हुआ, और मैंने पूछा, ‘मेरी फरारी कहां है?’ उन्होंने पोर्श 911 देने का वादा किया और मैंने पूछा, ‘मेरी पोर्श कहां है?’ उन्होंने कहा, ‘तुम्हें तुम्हारी कार मिल जाएगी.’ मैंने पूछा, ‘अगर मैं अगला मैच जीत गया तो क्या मुझे फरारी मिलेगी?’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं, तुम्हें सिर्फ पोर्श ही मिलेगी.’ लेकिन सच में मुझे उनसे मेरी कार मिल गई. मुझे एक बीएमडब्ल्यू एम5 मिली. उन्होंने अपना वादा निभाया. वे अपनी बात के पक्के हैं.’

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार है ललित मोदी

आईपीएल से जुड़े टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉक्सी ऑनर के आरोपों के बीच 2010 में भारत छोड़ने वाले आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आखिरकार अपना वादा निभाया. युवराज ने यह भी खुलासा किया कि छह छक्के लगाने के बाद उनके और स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस के बीच क्या बातचीत हुई. युवराज ने कहा, ‘पांचवें छक्के के बाद, मैं उसे देखकर मुस्कुराया और कहा, ‘अब हम बराबर हो गए हैं, दोस्त. अगला छक्का मेरे लिए है.’ उसके पिता, क्रिस ब्रॉड, मैच रेफरी थे. वह आए और मुझसे बोले, ‘तुमने मेरे बेटे का करियर लगभग खत्म कर दिया था.’

ब्रॉड पर भी युवराज ने दिया बयान

युवराज ने आगे याद करते हुए कहा, ‘ब्रॉड के पिता ने छह छक्के जड़ने के बाद तुमने उसका करियर खत्म कर दिया और तुम्हें स्टुअर्ट के लिए एक शर्ट पर ऑटोग्राफ देना चाहिए. मैंने अपनी इंडिया की शर्ट पर स्टुअर्ट के लिए लिखा कि मुझे भी पांच छक्के लगे हैं, मैं जानता हूं कैसा लगता है, और मुझे उम्मीद है कि तुम आगे चलकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनोगे. हाल ही में मैंने सुना कि जब क्रिस ने उसे वह शर्ट दी, तो उसने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया.’

ये भी पढ़ें…

GT vs DC: डेविड मिलर का एक गलत फैसला और 1 रन से हारी दिल्ली, अब ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

‘जोक ऑफ द सेंचुरी’, बाबर आजम ने उड़ाया सफेद कबूतर; सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola