ePaper

बीसीसीआई ने स्मिथ, हैंड्सकांब के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज की

Updated at : 09 Mar 2017 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने स्मिथ, हैंड्सकांब के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज की

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकांब के खिलाफ डीआरएस पर ड्रेसिंग रुम से मदद लेने के मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) के पास आज आधिकारिक शिकायत दर्ज की. यह बीसीसीआई का दिलचस्प कदम है क्योंकि आईसीसी ने कल बयान जारी करके साफ कर दिया था […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकांब के खिलाफ डीआरएस पर ड्रेसिंग रुम से मदद लेने के मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) के पास आज आधिकारिक शिकायत दर्ज की. यह बीसीसीआई का दिलचस्प कदम है क्योंकि आईसीसी ने कल बयान जारी करके साफ कर दिया था कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली या स्मिथ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी. पता चला है कि बीसीसीआई ने दस्तावेजों के साथ इस घटना के वीडियो फुटेज आईसीसी को ईमेल किये हैं और विश्व संस्था की आचार संहिता के तहत लेवल दो के आरोप लगाने के लिये कहा है.

बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, हां बीसीसीआई ने आज स्मिथ और हैंड्सकांब के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने घटना के वीडियो फुटेज मुहैया कराये हैं जिसमें हैंड्सकांब स्मिथ को रिव्यू के लिये ड्रेसिंग रुम की मदद लेने का इशारा कर रहे हैं और अंपायर नाइजल लांग उसमें हस्तक्षेप करते हैं.

उन्होंने कहा, बीसीसीआई ने आधिकारिक आरोप लगाने का अधिकार के तहत यह आरोप लगाये हैं क्योंकि लेवल दो के आरोप मैच समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर लगाये जा सकते हैं. ” पता चला है कि बीसीसीआई ने ‘खेल भावना का उल्लंघन करने और खेल को बदनाम करने’ के आरोप लगाने के लिये कहा है. जब बीसीसीआई सूत्र से पूछा गया कि क्या आईसीसी क्या इस पर गौर करेगी, उन्होंने कहा, ‘‘नियमों के अनुसार सदस्य बोर्ड का सीईओ लेवल दो के मामले में 48 घंटे के अंदर आरोप लगा सकता है. यही किया गया है. इसके अलावा यह भी जानना चाहिए कि पीटर हैंड्सकांब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी गलती स्वीकार की है.
इसके अलावा आईसीसी ने 48 घंटों तक इंतजार क्यों किया. पता चला है कि बीसीसीआई क्रिकेट आस्ट्रेलिया के स्मिथ के बचाव में दिये गये कडे बयान से नाराज था. बीसीसीआई का मानना है कि अपने कप्तान का बचाव करना सही है लेकिन बयान से लगा कि जैसे वह कोहली को नीचा दिखा रहे हैं जो कि मेजबान टीम को नागवार गुजरा.
भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि मैच रेफरी क्रिस ब्राड मैच समाप्त होन के बाद स्मिथ को बुलाएंगे और इसके बाद कोई कार्रवाई करेंगे. ब्राड का आस्ट्रेलियाई मीडिया में दिया गया बयान भी बीसीसीआई को अच्छा नहीं लगा क्योंकि मैच रेफरी मीडिया के पास अपने विचार नहीं रखते. आईसीसी अब मुश्किल स्थिति में है क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच के मैदानी अंपायरों ने कल तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola