हमने दिखाया कि हम किसी भी स्थिति में जीत सकते हैं : कोहली

बेंगलुरु : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वे यहां किसी के सामने कुछ साबित करने के लिये नहीं आये थे लेकिन वे खुद को दिखाना चाहते थे कि वे किसी भी परिस्थिति में जीत सकते हैं. भारत ने पहली पारी में 87 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच […]
बेंगलुरु : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वे यहां किसी के सामने कुछ साबित करने के लिये नहीं आये थे लेकिन वे खुद को दिखाना चाहते थे कि वे किसी भी परिस्थिति में जीत सकते हैं.
भारत ने पहली पारी में 87 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 75 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद हम वापसी करना चाहते थे और हम किसी के सामने साबित नहीं करना चाहते थे लेकिन खुद को दिखाना चाहते थे कि हम कितनी अच्छी प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं. हमने जज्बा और विश्वास दिखाया कि हम किसी भी स्थिति में जीत सकते हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




