सलमान आगा की बचकानी हरकत, ICC ने लिया एक्शन, सुनाई सजा

Updated at : 14 Mar 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Agha Controversial Run out

सलमान आगा, Pic- Social Meda/X

ICC Action on Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा अजीब तरीके से रन आउट हो गए. आउट होने के बाद उन्होंने मैदान पर अपना हेलमेट और दस्ताने पटक दिए. इस बर्ताव के लिए ICC ने उन पर कड़ा एक्शन लिया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया है.

विज्ञापन

ICC Action on Salman Agha: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के हिसाब से बांग्लादेश के खिलाफ 128 रन से जीत हासिल की. लेकिन मैच में पाकिस्तान की जीत से ज्यादा चर्चा बल्लेबाज सलमान आगा के अजीब तरीके से रन आउट होने की है. आउट होने के बाद वह काफी गुस्सा हो गए थे. इसके बाद आईसीसी ने उन पर खेल भावना तोड़ने के लिए कड़ा एक्शन लिया है.

कैसे हुआ यह अजीब रन आउट?

दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके साथ दूसरे छोर पर मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद थे. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. 

मिराज की एक गेंद पर रिजवान ने सामने की तरफ सीधा शॉट खेला. मेहदी हसन ने इस गेंद को रोकने की कोशिश की. इस बीच गेंद क्रीज से बाहर खड़े सलमान और मेहदी हसन के बीच आकर रुक गई. वापस अपनी क्रीज के अंदर जाने के बदले सलमान ने खुद गेंद उठाकर मिराज को देने का प्रयास किया. लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत गेंद उठाकर स्टंप पर मार दी. इसके बाद थर्ड अंपायर ने सलमान को रन आउट दे दिया.

आउट होने के बाद मैदान पर दिखा गुस्सा

अंपायर का फैसला आने के बाद सलमान आगा काफी नाराज हो गए. गुस्से में उन्होंने मैदान पर ही अपना हेलमेट और दस्ताने जमीन पर पटक दिए. बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब वह आउट होकर पवेलियन वापस लौट रहे थे, तब भी उन्होंने अपनी इस हरकत को दोबारा दोहराया. उनका यह बर्ताव खेल के नियम के एकदम उलट था. मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी उनकी इस हरकत को देखकर काफी हैरान रह गए.

आईसीसी ने लिया सख्त एक्शन

आगा की इस हरकत पर अब आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया है. उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह नियम किसी भी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरणों या सामान को गलत तरीके से इस्तेमाल करने से जुड़ा है. मैच रेफरी नियामुर राशिद ने इस मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि सलमान को मैदान से बाहर जाते समय खेल के सामान को फेंकने और उसके दुरुपयोग का दोषी माना गया है.

खाते में जुड़ा एक डिमेरिट पॉइंट

मैच रेफरी नियामुर राशिद ने अपने बयान में आगे बताया कि सलमान आगा का पहले से ऐसा कोई खराब बर्ताव का इतिहास नहीं रहा है. आईसीसी को कोई भी फैसला लेते समय एकदम निष्पक्ष रहना पड़ता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज को सिर्फ कड़ी फटकार लगाई गई है. सजा के परिणाम स्वरूप उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. आगे के मैचों में उन्हें मैदान पर अपने व्यवहार को लेकर काफी सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें-

आईपीएल से पहले मुश्किल में CSK, जर्सी लांच गाने पर विवाद, जानें पूरा मामला

BCCI करेगा खिलाडियों को सम्मानित, रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा अवार्ड

IPL 2026: केकेआर ने लांच की नई जर्सी, जानिए किट में क्या खास?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola