गुरमेहर कौर के विवाद के बाद सहवाग ने INS Virat पर किया शानदार ट्वीट

पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग के कल एक ट्वीट किया है, जो चर्चा में है. सहवाग ने ट्वीट किया है -कल रिटायर हो रहा है विराट. उन्होंने लिखा है पुराना जहाज कभी नहीं मरता, उसकी आत्मा सदैव जीवित रहती है. सहवाग ने यह ट्वीट तब किया है जब पिछले 30 वर्षों से भारतीय नौ सेना […]
पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग के कल एक ट्वीट किया है, जो चर्चा में है. सहवाग ने ट्वीट किया है -कल रिटायर हो रहा है विराट. उन्होंने लिखा है पुराना जहाज कभी नहीं मरता, उसकी आत्मा सदैव जीवित रहती है.
Virat retires tomorrow. Old ships never die, their spirits live on.#INSViraat -serving Indian Navy for 30 yrs to be decommissioned tomorrow pic.twitter.com/8i9cNnsEC8
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) March 5, 2017
सहवाग ने यह ट्वीट तब किया है जब पिछले 30 वर्षों से भारतीय नौ सेना को अपनी सेवा दे रहे जहाज ‘आईएनएस विराट’ की सेवा आज से समाप्त हो रही है. मुंबई में एक पारंपरिक सैन्य समारोह में विराट को विदाई दी जायेगी.
‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के नाम से जाना जानेवाला आइएनएस विराट को भारत ने वर्ष 1987 में ब्रिटिश रॉयल नेवी से खरीदा था. उस वक्त विराट का नाम ‘एचएमएस हर्मेस’ था और ब्रिटेश नौसेना में 27 साल गुजार चुका था. इसने फॉकलैड युद्ध लड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




