‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह ने शादी के बाद पहली बार मनाया पत्नी हेजेल कीच का जन्मदिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 11:11 AM

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के स्टार और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजेल कीच का जन्मदिन कल शानदार तरीके से मनाया. युवी ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तसवीर भी सोशल साइट पर शेयर की है. युवराज सिंह ने हेजेल को बधाई देते हुए लिखा है-हेजेल आज तुम्हारा जन्मदिन है. परिपक्व होने के लिए बधाई, हमेशा […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के स्टार और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजेल कीच का जन्मदिन कल शानदार तरीके से मनाया. युवी ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तसवीर भी सोशल साइट पर शेयर की है. युवराज सिंह ने हेजेल को बधाई देते हुए लिखा है-हेजेल आज तुम्हारा जन्मदिन है. परिपक्व होने के लिए बधाई, हमेशा अपनी बात रखें.

https://www.instagram.com/p/BRC6tKXBXSh/

युवराज ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं. पार्टी में शायद फनी चश्मा पहनना ड्रेसकोड का हिस्सा है, इसलिए हेजेल के साथ-साथ उनके फ्रेंड्‌स भी अजीबोगरीब चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. साथ ही एक बहुत ही सुंदर सा केक भी है, जिसपर हैप्पी बर्थडे हेजेल लिखा हुआ है.
युवराज और हेजेल की पार्टी में हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने पार्टी में शिरकत की है.
पिछले साल 30 नवंबर को युवी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ हुई. दोनों की शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में संपन्‍न हुई. फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्‍म हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola