ePaper

चाय वाला निकला धौनी का दोस्‍त, ''कैप्‍टन कूल'' ने लगाया गले

Updated at : 28 Feb 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
चाय वाला निकला धौनी का दोस्‍त, ''कैप्‍टन कूल'' ने लगाया गले

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों कोलकाता में विजय हजारे ट्राफी खेल रहे हैं. इस ट्राफी को खेलने के लिए जब धौनी कोलकाता जा रहे थे, उसी वक्त से वे चर्चा में हैं. इस ट्राफी को खेलने के लिए धौनी ट्रेन की यात्रा कर कोलकाता पहुंचे हैं. अब खबर आयी […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों कोलकाता में विजय हजारे ट्राफी खेल रहे हैं. इस ट्राफी को खेलने के लिए जब धौनी कोलकाता जा रहे थे, उसी वक्त से वे चर्चा में हैं. इस ट्राफी को खेलने के लिए धौनी ट्रेन की यात्रा कर कोलकाता पहुंचे हैं. अब खबर आयी है कि धौनी अपने एक पुराने मित्र जो कि कोलकाता में चाय की दुकान लगाते हैं उनसे मिले.

धौनी के इस मित्र का नाम थॉमस है. धौनी उनकी दुकान पर तब आते थे जब वे खड़गपुर में टीटीई की नौकरी करते थे. थॉमस धौनी से मिलने कोलकाता में ग्राउंड तक पहुंचे थे. जब उन्हें यह पता चला कि थॉमस उनसे मिलने आये हैं, तो वे बहुत खुश हुए और उन्हें गले से भी लगाया.

महेंद्र सिंह धौनी दोस्ती निभाने में बहुत ईमानदार हैं. उनके गृहनगर रांची में भी उनकी दोस्ती की चर्चा है. धौनी के बायोपिक में भी उनके दोस्तों को प्रमुखता से दिखाया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी सफलता के बाद भी महेंद्र सिंह धौनी सहज रहते हैं और सबके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा पहले किया करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola