सहवाग की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 या 3-1 से जीत दर्ज करेगा भारत

पुणे : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वर्तमान राष्ट्रीय टीम को अब तक की सबसे मजबूत टीम करार देते हुए कहा कि वह आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 या 3-1 से जीत दर्ज कर सकती है. सहवाग ने ‘स्पोरटेल’ महोत्सव के दौरान कहा, ‘‘यह टीम संतुलित है. उसके पास कुशल तेज […]
पुणे : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वर्तमान राष्ट्रीय टीम को अब तक की सबसे मजबूत टीम करार देते हुए कहा कि वह आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 या 3-1 से जीत दर्ज कर सकती है. सहवाग ने ‘स्पोरटेल’ महोत्सव के दौरान कहा, ‘‘यह टीम संतुलित है. उसके पास कुशल तेज गेंदबाज और स्पिनर है और इसके साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं जिससे यह सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम बन गयी है.
यह टीम विदेशों में भी टेस्ट श्रृंखला जीतने की क्षमता रखती है. ” उन्होंने हालांकि भारतीय टीम को आगाह भी किया क्योंकि पासा पलटने में देर नहीं लगती है. सहवाग ने कहा, ‘‘यह टीम बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है. उसने नौ टेस्ट मैचों में से आठ में जीत दर्ज की और यह बड़ी उपलब्धि है लेकिन पासा पलटने में देर नहीं लगती है और मेरे हिसाब से इस श्रृंखला में एक टेस्ट ऐसा होगा जिसमें या तो गेंदबाज नहीं चलेंगे या फिर बल्लेबाज. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




