पाक क्रिकेटर सरफराज का बड़ा खुलासा, असुरक्षा के डर से नहीं कह पाया दिल की बात

कराची : पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की तरफ से विकेट के आगे और विकेट के पीछे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरफराज अहमद ने कहा कि वकार यूनिस के मुख्य कोच रहते हुए वह इसलिए अपनी दिक्कतों का खुलासा नहीं कर पाये क्योंकि उन्हें टीम से बाहर किये जाने का डर लगा रहता था. सरफराज […]
कराची : पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की तरफ से विकेट के आगे और विकेट के पीछे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरफराज अहमद ने कहा कि वकार यूनिस के मुख्य कोच रहते हुए वह इसलिए अपनी दिक्कतों का खुलासा नहीं कर पाये क्योंकि उन्हें टीम से बाहर किये जाने का डर लगा रहता था.
सरफराज से उस घटना के बारे में पूछा गया जब वह मुख्य चयनकर्ता के पास गये और उन्होंने उनसे जिम्बाब्वे दौरे के लिये विश्राम नहीं देने का आग्रह किया, उन्होंने स्वीकार किया कि यह सच है. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने जियो सुपर चैनल से कहा, ‘‘मैं थोड़ा असुरक्षित महसूस कर रहा था क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जिम्बाब्वे दौरे से पहले आखिरी टी20 मैच से मुझे बाहर कर दिया गया था और मुझे चिंता थी कि यदि मेरे स्थान पर चुना गया खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो फिर क्या होगा. ‘
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




