ePaper

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अजहरुद्दीन का नामांकन रद्द

Updated at : 14 Jan 2017 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अजहरुद्दीन का नामांकन रद्द

हैदराबाद : हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के नामांकन को रद्द कर दिया गया है. नामांकन रद्द होने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि मैं बहुत दुखी और निराश हूं. कोर्ट ने मुझे सभी आरोपों से बरी किया है और मुझे क्लीनचिट […]

विज्ञापन

हैदराबाद : हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के नामांकन को रद्द कर दिया गया है.

नामांकन रद्द होने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि मैं बहुत दुखी और निराश हूं. कोर्ट ने मुझे सभी आरोपों से बरी किया है और मुझे क्लीनचिट दिया है, ऐसे में नामांकन क्यों रद्द किया गया.
उन्होंने कहा कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष राज्य स्तर पर चुना जाता है, तो वह लोढ़ा समिति के नियमों के अनुसार क्यों होगा?
मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज थे और अपनी तकनीक के कारण जाने जाते थे.

उन्होंने टीम का कई वर्षों तक नेतृत्व किया. लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोप लगने पर उनका कैरियर खत्म हो गया, क्योंकि उनपर बैन लगा दिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola