बीसीसीआई की वेबसाइट से हटाए गए पदाधिकारियों के नाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट से पदाधिकारियों के नाम हटा दिए गए हैं. बर्खास्त बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के के नाम वेबसाइट ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कल हटा दिए गए थे जबकि आज पदाधिकारियों और विभिन्न समितियों की पूरी सूची वेबसाइट […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट से पदाधिकारियों के नाम हटा दिए गए हैं. बर्खास्त बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के के नाम वेबसाइट ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कल हटा दिए गए थे जबकि आज पदाधिकारियों और विभिन्न समितियों की पूरी सूची वेबसाइट से हटा दी गई.
कार्य समिति और चयन समिति के अंतर्गत भी किसी अधिकारी का नाम नहीं दर्शाया गया है. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला की टीम के चयन के लिए चयन समिति की बैठक हो लेकर भी संशय बन गया है.
उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई में सुधारवादी कदमों को लेकर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में अडचन पैदा करने पर ठाकुर और शिर्के को पद से हटा दिया था. ठाकुर को अदालत की अवमानना और झूठी शपथ देने के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










