ePaper

गेंदबाजी कोच के रुप में बालाजी की केकेआर में वापसी

Updated at : 03 Jan 2017 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
गेंदबाजी कोच के रुप में बालाजी की केकेआर में वापसी

मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडियन प्रीमियर लीग के 2017 सत्र से पहले अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया. सितंबर 2016 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बालाजी गेंदबाजी कोच के रुप में तमिलनाडु की टीम से जुड़े रहेंगे. बालाजी 2011 से 2013 तक केकेआर के […]

विज्ञापन

मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडियन प्रीमियर लीग के 2017 सत्र से पहले अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया. सितंबर 2016 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बालाजी गेंदबाजी कोच के रुप में तमिलनाडु की टीम से जुड़े रहेंगे.

बालाजी 2011 से 2013 तक केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे और 2012 में टीम के खिताबी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नियुक्ति की घोषणा करते हुए केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, ‘‘केकेआर परिवार में बाला (बालाजी) की वापसी का स्वागत है. वह 2011 से 2013 तक केकेआर का अभिन्न हिस्सा रहे और 2012 में केकेआर को खिताब दिलाने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola