ePaper

जिनको भी शमी की पत्नी के ड्रेस से दिक्‍कत है वे दिमागी रूस से बीमार हैं : जावेद अख्‍तर

Updated at : 26 Dec 2016 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिनको भी शमी की पत्नी के ड्रेस से दिक्‍कत है वे दिमागी रूस से बीमार हैं : जावेद अख्‍तर

मुंबई : टीम इंडिया के स्‍टार क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पत्नी और बेटी के साथ अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी. इसके बाद विवाद बढ़ गया है. समाज के कुछ ठेकेदारों ने सोशल मीडिया पर ही शमी को सही-गलत की नसीहत दे डाली. कुछ लोगों को शमी की पत्नी की […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के स्‍टार क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पत्नी और बेटी के साथ अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी. इसके बाद विवाद बढ़ गया है. समाज के कुछ ठेकेदारों ने सोशल मीडिया पर ही शमी को सही-गलत की नसीहत दे डाली. कुछ लोगों को शमी की पत्नी की ड्रेस पर आपत्ति है जिसे उन्‍होंने पहन रखी है.

शमी को सोशल मीडिया पर कई भद्दे कमेंट्स किये गये. इस तरह की टिप्‍प्‍णी से आहत शमी ने जमकर वैसे लोगों का क्‍लास लिया और उन्‍हें करारा जवाब दिया. इसके बाद शमी के समर्थन में कई लोग उतर गये. शमी को सपोर्ट करने वालों में बॉलीवुड गीतकार और पूर्व सांसद जावेद अख्‍तर भी हैं.

अख्‍तर ने शमी का समर्थन करते हुए वैसे लोगों को करारा जवाब दिया है जो उनकी पत्नी के ड्रेस को लेकर विवाद बढ़ा रहे हैं. अख्‍तर ने कहा, शमी की पत्नी ने जो ड्रेस पहन रखे हैं वह अत्‍यंत ही शिष्‍ट और सम्‍मानीय है. जिनको भी उनके ड्रेस से आपत्ति है वे दिमागी रूप से बीमार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola