विराट कोहली चुने गये आईसीसी वनडे टीम के कप्तान, धौनी की छुट्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 3:55 PM
दुबई : विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से रौंदकर कोहली सुर्खियों में चल रहे हैं. मौजूदा साल में कोहली ने तीन दोहरा और 1400 से अधिक रन बनाये हैं. शानदार प्रदर्शन के बाद भी कोहली को आईसीसी टेस्ट में जगह नहीं दी गयी है, […]
दुबई : विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से रौंदकर कोहली सुर्खियों में चल रहे हैं. मौजूदा साल में कोहली ने तीन दोहरा और 1400 से अधिक रन बनाये हैं. शानदार प्रदर्शन के बाद भी कोहली को आईसीसी टेस्ट में जगह नहीं दी गयी है, लेकिन उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गयी है.
कोहली को आईसीसी टीम को कप्तान बनाया गया है, जबकि भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को टीम में जगह भी नहीं मिली है. आईसीसी टेस्ट टीम में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे सितारे भी शामिल है. भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान कोहली को 12 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना गया जिसमें दक्षिण अफ्रीका के चार और ऑस्ट्रेलिया के तीन क्रिकेटर हैं जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का एक एक क्रिकेटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










