विश्व क्रिकेट पर धाक जमाने के लिये अगले 7-8 साल तक लगातार जीतना होगा : कोहली

चेन्नई : शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय टेस्ट टीम विराट कोहली की कप्तानी में लगातार पांच सीरीज जीतने के बाद बेहतरीन लय में है लेकिन कप्तान ने जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम को विश्व क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ने के लिये अगले सात-आठ साल तक निरंतर जीत दर्ज करते रहना होगा. मुंबई टेस्ट […]
चेन्नई : शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय टेस्ट टीम विराट कोहली की कप्तानी में लगातार पांच सीरीज जीतने के बाद बेहतरीन लय में है लेकिन कप्तान ने जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम को विश्व क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ने के लिये अगले सात-आठ साल तक निरंतर जीत दर्ज करते रहना होगा.
मुंबई टेस्ट में जीत के साथ कोहली की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली और यह शानदार प्रदर्शन न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखलायें जीतने के बाद आया है. कल से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले टीम पर सीरीज जीत दर्ज करने का खुमार छाया है तो कोहली ने नकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है, हम अब भी समझते हैं कि हमें अभी दुनिया में हर जगह काफी क्रिकेट खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




