कैप्टन कूल की भूमिका में नजर आये विराट कोहली

मुंबई : कप्तान के रुप में विराट कोहली की परिपक्वता आज सामने आई जब उन्होंने अपनी तकनीक को लेकर जिमी एंडरसन के बयान को अधिक तूल नहीं दिया और इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को समय के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वह ‘व्यंग्यात्मक माइंडगेम’ में विश्वास नहीं रखते. कोहली […]
मुंबई : कप्तान के रुप में विराट कोहली की परिपक्वता आज सामने आई जब उन्होंने अपनी तकनीक को लेकर जिमी एंडरसन के बयान को अधिक तूल नहीं दिया और इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को समय के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वह ‘व्यंग्यात्मक माइंडगेम’ में विश्वास नहीं रखते. कोहली ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने भी एंडरसन को ‘हार स्वीकार करने’ की अहमियत बताई थी.
एंडरसन ने चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा था कि कोहली की तकनीक की खामियां नजर नहीं आ रही क्योंकि भारत की पिचों पर उछाल और मूवमेंट कम है. भारतीय कप्तान ने अब तक श्रृंखला के चार टेस्ट में 640 रन जुटाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




