ePaper

नोटबंदी से परेशान खिलाडियों के लिए ‘कैश कार्ड'' जारी कर सकता है बीसीसीआई

Updated at : 26 Nov 2016 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से परेशान खिलाडियों के लिए ‘कैश कार्ड'' जारी कर सकता है बीसीसीआई

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड कुछ अधिकारियों की जगह सभी राष्ट्रीय खिलाडियों को ‘कैश कार्ड’ जारी करने पर विचार कर रहा है. बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘हम अपने टीम के लिए इसकी योजना बना रहे हैं. हम चाहते हैं कि खिलाडियों और अधिकारियों को कार्ड जारी किए जाएं. हम पहले ही कुछ अधिकारियों को यह […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड कुछ अधिकारियों की जगह सभी राष्ट्रीय खिलाडियों को ‘कैश कार्ड’ जारी करने पर विचार कर रहा है. बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘हम अपने टीम के लिए इसकी योजना बना रहे हैं. हम चाहते हैं कि खिलाडियों और अधिकारियों को कार्ड जारी किए जाएं.

हम पहले ही कुछ अधिकारियों को यह जारी कर चुके हैं और इसका विस्तार करना चाहते हैं.” ‘कैश कार्ड’ पूर्व भुगतान वाले कार्ड होते हैं जिन्हें बैंक जारी करता है जिन्हें वे लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका बैंक के पास खाता नहीं है.

बीसीसीआई इसके अलावा कोषाध्यक्षों के लिए दो दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन कर रहा है जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी जाएगी. केंद्र सरकार जल्द ही जीएसटी को लागू करने वाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola