रोहित शर्मा की जांघ की सफल सर्जरी हुई

Updated at : 12 Nov 2016 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा की जांघ की सफल सर्जरी हुई

नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा की दायीं जांघ की लंदन में सफल सर्जरी हुई और वह अब इससे अच्छी तरह से उबर रहे हैं. बीसीसीआई ने आज यह जानकारी दी. बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम पुष्टि करती है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की शुक्रवार 11 नवंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा की दायीं जांघ की लंदन में सफल सर्जरी हुई और वह अब इससे अच्छी तरह से उबर रहे हैं. बीसीसीआई ने आज यह जानकारी दी.

बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम पुष्टि करती है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की शुक्रवार 11 नवंबर 2016 को लंदन में दायीं जांघ की सर्जरी हुई. प्रक्रिया सफल रही और रोहित को अगले 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.” उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनके उपचार पर नजर रखे हुए है और उनके उबरने से लेकर मैच फिट होने की प्रक्रिया की निगरानी करेगी.” इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से बाहर हुए रोहित ने भी ट्वीट किया कि सर्जरी अच्छी हुई और उन्हें अस्पताल के बेड पर अपनी तस्वीर भी साझा की.

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘सब कुछ सही रहा. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. वापसी के लिए इंतजार नहीं कर सकता.” रोहित की दायीं जांघ में न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 29 अक्तूबर को पांचवें वनडे के दौरान चोट लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola