ePaper

यूनिस की पाक टीम में वापसी, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे

Updated at : 17 Oct 2016 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
यूनिस की पाक टीम में वापसी, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे

कराची : पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज यूनिस खान अब डेंगू से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले 38 वर्षीय बल्लेबाज डेंगू के कारण दुबई में पहले टेस्ट मैच में नहीं […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज यूनिस खान अब डेंगू से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले 38 वर्षीय बल्लेबाज डेंगू के कारण दुबई में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे.

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि यूनिस के अलावा टीम में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और इसलिए हमें लगा कि यूनिस को रखने के अलावा टीम में किसी तरह के बदलाव की जरुरत नहीं है. ” पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच में 21 अक्तूबर से अबुधाबी में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola