ePaper

सहवाग ने वॉर्न को अनोखे अंदाज में किया बर्थ डे विश

Updated at : 13 Sep 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग ने वॉर्न को अनोखे अंदाज में किया बर्थ डे विश

नयी दिल्‍ली : ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज स्पिनर शेन वॉर्न का आज जन्‍मदिन है. वॉर्न आज 47 साल के हो गये. बर्थडे पर उन्‍हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. क्रिकेट में हजार विकेट के आंकड़े को छूने वाले वॉर्न को भारत के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज स्पिनर शेन वॉर्न का आज जन्‍मदिन है. वॉर्न आज 47 साल के हो गये. बर्थडे पर उन्‍हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. क्रिकेट में हजार विकेट के आंकड़े को छूने वाले वॉर्न को भारत के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

सहवाग ने वॉर्न को जन्‍मदिन की बधाई अपने अनोखे अंदाज में दी है. उन्‍होंने लिखा, जन्‍मदिन की शुभकामनाएं शेन वॉर्न….काश वह बल्‍लेबाजों को पहले से ही बता देते कि अगली गेंद लेग स्पिन है, फ्लिपर है, गुगली है या कुछ और……

गौरतलब हो कि वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से पूरी तरह से संन्‍यास ले लेने के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं. यहां भी वीरु शब्‍दों का चौका और छक्‍का जमाते रहते हैं और अपने चाहने वालों का मनोरंजन कराते रहते हैं.
सहवाग सोशल मीडिया पर तेजी से छा गये हैं. दिनों दिन उनके फॉलोवरों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है. उनके अनोखे मैसेज को पढ़कर लोग काफी खुश होते हैं. सहवाग किसी भी क्रिकेटर या किसी भी सेलिब्रिटी को जन्‍मदिन की बधाई अनोखे अंदाज में करते हैं. जिसे पढ़कर आपभी मजा लिये बिना नहीं रह‍ सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola