ePaper

क्रिकेट का ‘‘हंसमुख लाल'''', वीरु का ट्वीट वायरल

Updated at : 08 Sep 2016 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट का ‘‘हंसमुख लाल'''', वीरु का ट्वीट वायरल

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाजी वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर इन दिनों अपनी दूसरी पारी बड़े शान के साथ खेल रहे हैं. उनके ट्वीट करने का अंदाज अगल है और वीरु के इस अंदाज को लोगों ने काफी सराहा है. सहवाग जन्‍मदिन की बधाई भी बहुत अलग अंदाज में करते हैं, जिसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाजी वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर इन दिनों अपनी दूसरी पारी बड़े शान के साथ खेल रहे हैं. उनके ट्वीट करने का अंदाज अगल है और वीरु के इस अंदाज को लोगों ने काफी सराहा है. सहवाग जन्‍मदिन की बधाई भी बहुत अलग अंदाज में करते हैं, जिसे पढ़कर आप मजा लिये बिना नहीं रह सकते हैं.

आज सहवाग ने एक और क्रिकेटर को अपने मजाकिया अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी है. सहवाग ने ऑस्‍ट्रेलिया के क्रिकेटर जॉर्ज बैली को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उन्‍हें हंसमुख लाल कह दिया. सहवाग ने कहा, हैपी बर्थडे क्रिकेट के हंसमुख लाल, जॉर्ज बैली. इसके साथ उन्‍होंने आगे लिखा, आप स्‍माइली वाले इमेज की जगह बैली के किसी भी फोटो का स्‍तेमाल कर सकते हैं.

सहवाग के इस ट्वीट को भी उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है और उसपर री-ट्वीट कर रहे हैं. ज्ञात हो बैली और सहवाग एक साथ आईपीएल में किंग्‍स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola