हरभजन ने बताया कैसे रोकें कोहली को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 5:14 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट क्रिकेट के पहले दिन कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है. कोहली पहले दिन नाबाद रहते हुए 143 रन बनाये और अब भी मैदान पर जमे हुए हैं. वनडे के बाद टेस्‍ट में भी कोहली ने साबित कर दिया है कि दुनिया में इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट क्रिकेट के पहले दिन कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है. कोहली पहले दिन नाबाद रहते हुए 143 रन बनाये और अब भी मैदान पर जमे हुए हैं. वनडे के बाद टेस्‍ट में भी कोहली ने साबित कर दिया है कि दुनिया में इस समय उनके जैसा दूसरा क्रिकेटर नहीं है.

कोहली अभी प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कोहली का बच्‍चा चल रहा है. कैरेबियाई सरजमीं पर अपनी पहली ही पारी में शतक जमाकर कोहली ने अपना परचम लहरा दिया है. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच की पहली पारी में कोहली रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है. मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज के पास उन्‍हें आउट करने का तरीका नजर नहीं आ रहा है.

ऐसी स्थिति में टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह कैरेबियाई टीम के सपोर्ट में उतर गये हैं और कोहली को आउट करने का आसान तरीका बताया है. भज्‍जी ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर कोहली को आउट करने का तरीका साझा किया है. भज्‍जी ने ट्वीट कर कहा, वेस्‍टइंडीज का अगर कोहली को रोकना है तो उन्‍हें उनका किटबैग छूपाना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola