पारले जी बिस्कुट के फैन थे गावस्कर, साथ लेकर जाते थे वेस्टइंडीज दौरे पर

मुंबई : वेस्टइंडीज के तेज आक्रमण को अपने बेहतरीन डिफेंस से प्रभावहीन करने के लिए मशहूर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक कमजोरी थी और वह थे पारले जी ग्लूकोज बिस्कुट.कल क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब द्वारा गावस्कर के 67वें जन्मदिन के मौके पर उनकी छोटी बहन नूतन ने इसका […]
मुंबई : वेस्टइंडीज के तेज आक्रमण को अपने बेहतरीन डिफेंस से प्रभावहीन करने के लिए मशहूर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक कमजोरी थी और वह थे पारले जी ग्लूकोज बिस्कुट.कल क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब द्वारा गावस्कर के 67वें जन्मदिन के मौके पर उनकी छोटी बहन नूतन ने इसका खुलासा किया. नूतन ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ उन्हें वह बिस्कुट बहुत पसंद थे . पारले जी ग्लूकोज बिस्कीट. वेस्टइंडीज काफी दूर था और दौरा बहुत लंबा होता था.
वह चाय या काफी के साथ यह बिस्कुट खाते थे और जब भी वह वेस्टइंडीज जाते तो हम कोशिश करते थे कि उनके लिये बिस्कुट भेज दें.” उन्होंने कहा ,‘‘ वह दौरे से पहले खुद अपने सामान के साथ वह बिस्कुट रखते लेकिन तीन सप्ताह या एक महीने में वे खत्म हो जाते. वह जब भी , जिस भी दौरे पर जाते तो हम किसी पत्रकार या रिश्तेदार या दोस्त के साथ बिस्कुट भेजते थे.” मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिशिर हटंगडी ने बताया कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज लिटिल मास्टर का कितना सम्मान करते थे.
उन्होंने कहा ,‘‘ किसी चैरिटी टूर्नामेंट के दौरान सभी तेज गेंदबाज रवि शास्त्री के घर आये थे और बीयर पी रहे थे. सनी ( गावस्कर ) कुर्ता पायजामा पहनकर आया और जैसे ही वह आया तो सभी तेज गेंदबाज खड़े हो गए और कहा कि हैलो मास्टर, आप कैसे हो.” उन्होंने कहा ,‘‘ उनमें माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, मैल्कम मार्शल और एंडी राबर्ट्स शामिल थे. वे सभी गावस्कर का इतना सम्मान करते थे.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




