ePaper

टी20 की जटिलताओं को आम व्यक्ति नहीं समझ सकता : द्रविड

Updated at : 07 Jul 2016 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
टी20 की जटिलताओं को आम व्यक्ति नहीं समझ सकता : द्रविड

नयी दिल्ली : ट्वेंटी20 क्रिकेट की तुलना अक्सर फास्ट फूड से की जाती है लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड का मानना है कि टी20 क्रिकेट की अपनी जटिलताएं हैं जिसे आम आदमी नहीं समझ सकता. द्रविड ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘आईपीएल टीमों के ईद गिर्द जिस तरह की बातचीत होती वैसी बाहर नहीं हो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ट्वेंटी20 क्रिकेट की तुलना अक्सर फास्ट फूड से की जाती है लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड का मानना है कि टी20 क्रिकेट की अपनी जटिलताएं हैं जिसे आम आदमी नहीं समझ सकता. द्रविड ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘आईपीएल टीमों के ईद गिर्द जिस तरह की बातचीत होती वैसी बाहर नहीं हो सकती है.

टेलीविजन स्टुडियो में इस तरह की बातचीत नहीं होती है. मैं टेलीविजन स्टुडियो में रहा हूं और इसलिए जानता हूं. टी20 के खेल में जो कुछ हो रहा है उसको लेकर टीम के अंदर जो गंभीर चर्चा होती है और उसको लेकर जो माहौल होता है वैसा कहीं नहीं होता और इसलिए टी20 का खेल बेजोड बन जाता है. ”
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि बाहर लोगों को जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है. मुझे लगता है कि कई लोग ऐसे भी जो टिप्पणी करेंगे कि ‘वह ऐसा क्यों कर रहा है. वे ऐसा क्यों हुआ और अंदर क्या हुआ इसको समझे बिना ऐसी टिप्पणी करते हैं. ” आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स और भारत ए के वर्तमान कोच का मानना है कि एक संतुलित टी20 टीम तैयार करने के लिये काफी शोध करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola