ePaper

तेंदुलकर ने फेडरर के जज्बे की तारीफ की

Updated at : 06 Jul 2016 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेंदुलकर ने फेडरर के जज्बे की तारीफ की

लंदन : भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने आज रोजर फेडरर के जज्बे और आखिर तक हार नहीं मानने की भावना की जमकर तारीफ करते हुए इस स्विस स्टार को शुभकामनाएं दी. फेडरर ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में आज पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करके क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-7, 4-6, […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने आज रोजर फेडरर के जज्बे और आखिर तक हार नहीं मानने की भावना की जमकर तारीफ करते हुए इस स्विस स्टार को शुभकामनाएं दी. फेडरर ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में आज पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करके क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-7, 4-6, 6-3, 7-6, 6-3 से हराया.

तेंदुलकर ने इस मैच के बाद ट्वीट किया, ‘‘पहले दो सेट गंवाने और फिर अपनी सर्विस पर 0-40 से पिछड़ने के बाद आपकी जबर्दस्त वापसी देखी. बेहतरीन वापसी और शानदार जज्बा. रोजर फेडरर आपको शुभकामनाएं.” तेंदुलकर अभी लंदन में हैं जहां उन्होंने अपने बायें घुटने का ऑपरेशन करवाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola