ePaper

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर कनेरिया का अचानक भारत दौरा बना रहस्य

Updated at : 31 May 2016 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तानी क्रिकेटर कनेरिया का अचानक भारत दौरा बना रहस्य

कराची : पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का अपने परिवार सहित अचानक ही भारत दौरे पर जाना रहस्य बन गया है हालांकि उनके भाई ने दावा किया कि वह कुछ धार्मिक कार्यों के लिये वहां गये हैं. कनेरिया, उनकी पत्नी, बच्चे और मां ने रविवार की रात को भारत के लिये उड़ान पकड़ी […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का अपने परिवार सहित अचानक ही भारत दौरे पर जाना रहस्य बन गया है हालांकि उनके भाई ने दावा किया कि वह कुछ धार्मिक कार्यों के लिये वहां गये हैं. कनेरिया, उनकी पत्नी, बच्चे और मां ने रविवार की रात को भारत के लिये उड़ान पकड़ी और कहा जा रहा है कि अभी वे कोच्चि में हैं लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं यह प्रतिबंधित खिलाड़ी आजीविका के लिये भारत गया है और वह वहीं बसना चाहता है.

कनेरिया ने भारत से एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘मेरा परिवार कुछ धार्मिक कार्यों के लिये भारत आया है जिसमें लगभग दस दिन का समय लगेगा. हमारी वापसी की तिथि अभी तय नहीं है. ” उनके भाई विक्की कनेरिया जो कराची में एक तेल कंपनी में कार्यरत हैं, ने भी बताया कि वह धार्मिक कारणों से निजी दौरे पर हैं. लेकिन उन्होंने इस पर आगे बात करने से इन्कार कर दिया.
भारत के उनके दौरे को लेकर इसलिए अटकलबाजियां लगायी जाने लगी क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार दानिश कनेरिया ने इस साल के शुरू में कहा था कि हिन्दू होने के कारण उन्हें भारत में सही न्याय मिलता. कनेरिया को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मदद नहीं मिली और उन्होंने कहा था कि यदि वह हिन्दू नहीं होते तो क्रिकेट बोर्ड उनके मामले को अलग ढंग से संभालता. इस लेग स्पिनर ने इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी पत्र लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
पाकिस्तान की तरफ से 61 टेस्ट मैच खेलने वाले कनेरिया पर 2012 में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पाट फिक्सिंग के लिये आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. उन्होंने इसके बाद प्रतिबंध हटाने के लिये दो बार अपील की लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया. अटकलबाजी इसलिए भी लगायी जा रही है क्योंकि पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान से कई हिन्दू परिवार भारत में जाकर बसे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola