ePaper

ग्रीन पार्क होम ग्राउंड, इसका फायदा गुजरात लायंस को मिलेगा : रैना

Updated at : 18 May 2016 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रीन पार्क होम ग्राउंड, इसका फायदा गुजरात लायंस को मिलेगा : रैना

कानपुर : गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना का कहना है ग्रीन पार्क उनके और उनकी टीम के कई खिलाडियों का होम ग्राउंड है जिसका फायदा उन्हें जरुर मिलेगा. यहां हम दोनो मैच जीतने का प्रयास करेंगे और प्लेआफ में पहुंचेंगे. अभी भी टूर्नामेंट पूरी तरह से खुला है और कोई भी टीम अंतिम चार […]

विज्ञापन

कानपुर : गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना का कहना है ग्रीन पार्क उनके और उनकी टीम के कई खिलाडियों का होम ग्राउंड है जिसका फायदा उन्हें जरुर मिलेगा. यहां हम दोनो मैच जीतने का प्रयास करेंगे और प्लेआफ में पहुंचेंगे. अभी भी टूर्नामेंट पूरी तरह से खुला है और कोई भी टीम अंतिम चार में पहुंच सकती है.

आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब प्लेआफ में किसी भी टीम का स्थान पक्का नही है. गुजरात लायंस और कोलकाता नायट रायडर्स के कल यहां होने वाले बीच होने वाले आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में आज शाम उन्होंने बेटी पैदा होने की बधाई देने पर पत्रकारों का शुक्रिया अदा करते हुये कहा कि मेरे परिवार को मेरी जरुरत थी इसलिये मैं आईपीएल छोड़ कर गया.

कानपुर के ग्रीन पार्क को अपना होम ग्राउंड बताते हुये उन्होंने कहा कि वह यहां अंडर 19 से लेकर रणजी तक खेले है और क्रिकेट की शुरुआत यहां से की है, इस मैदान से बहुत सी यादें जुड़ी है. अब पहली बार आईपीएल के मैच यहां आयोजित हो रहे है जो कि बहुत ही खुशी की बात है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल मैच आयोजित करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला को धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा कि उनके अलावा गेंदबाज प्रवीण कुमार तथा कई अन्य खिलाडियों के लिये ग्रीन पार्क नया नही है और सब यहां कई मैच खेल चुके है. इसलिये इस पिच के बारे में हम बहुत ज्यादा जानते है इसलिये हमें उम्मीद है कि हमारी टीम को इसका काफी फायदा होगा और हम दोनो मैच जीत कर प्लेआफ में पहुंचेंगे. इसके अलावा मेरे उपर होम ग्राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा.

एक सवाल के जवाब में रैना ने रायल चैलेजर्स बंगलूरु के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की तारीफ करते हुये कहा कि दोनो बहुत ही अच्छे खिलाड़ी है और उनका प्रदर्शन बहुत ही जोरदार है. अभी भले ही यह अंक तालिका में नीचे है लेकिन उनके दो मैच बाकी है इस लिये अभी भी यह टीम प्लेआफ में पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि आईपीएल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि अधिकतर टीमों के दो मैच बाकी है लेकिन उसके बाद भी अंतिम चार में कौन सी टीम पहुंचेगी और कौन सी टीम उलटफेर कर दे कुछ कहा नही जा सकता है.

लेकिन कानपुर में 19 व 21 मई को होने वाले दोनों मैच प्लेआफ की स्थिति को काफी हद तक साफ कर देंगे. उनसे पूछा गया कि आप की टीम ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नही किया कही इसकी वजह आप का टीम से न जुड़े होना तो नही था. इस पर उन्होंने कहा कि कप्तान तो नाम का होता है मैच सभी खिलाड़ी मिल कर जीतते है मैच टीम जीतती है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पिछले मैच में अच्छा नही खेला कोई बात नही लेकिन अब हम अपने दोनो मैचो में अच्छा खेलकर मैच जीत कर बेहतर करने का प्रयास करेंगे और प्लेआफ में पहुचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola