विराट ने जड़ा आईपीएल में पहला शतक, लेकिन मैच हाथ से फिसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 8:47 AM
राजकोट: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायन्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने करियर का पहला टी20 शतक जमाया लेकिन उन्होंने कहा कि टीम की हार के कारण वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. कोहली ने नाबाद 100 रन बनाये जिससे आरसीबी ने दो विकेट पर 180 रन का स्कोर […]
राजकोट: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायन्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने करियर का पहला टी20 शतक जमाया लेकिन उन्होंने कहा कि टीम की हार के कारण वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. कोहली ने नाबाद 100 रन बनाये जिससे आरसीबी ने दो विकेट पर 180 रन का स्कोर खडा किया.
लायन्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की. कोहली से पूछा गया कि क्या वह पहला टी20 शतक जडकर खुशी महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी वास्तव में अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं. मैं चाहता था कि मैं शतक बनाउं और टीम जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










