31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आइपीएल : धौनी सेना का विजयी आगाज, पहले मैच में पुणे ने मुंबई को हराया

मुंबई : गेंदबाजों के कमाल के बाद अजिंक्य रहाणे के अर्द्धशतक से पदार्पण कर रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के पहले मैच में शनिवार को यहां एकतरफा मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा कर जीत के साथ आगाज किया. मुंबई के 122 रन के […]

मुंबई : गेंदबाजों के कमाल के बाद अजिंक्य रहाणे के अर्द्धशतक से पदार्पण कर रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के पहले मैच में शनिवार को यहां एकतरफा मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा कर जीत के साथ आगाज किया. मुंबई के 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम ने अजिंक्य रहाणे (नाबाद 66) के अर्द्धशतक के अलावा फाफ डुप्लेसी (34) और केविन पीटरसन (14 गेंद में नाबाद 21) के साथ उनकी पहले और दूसरे विकेट की क्रमश: 78 और 48 रन की अटूट साझेदारियों की बदौलत 32 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 126 रन बना कर आसान जीत दर्ज की. रहाणे ने 42 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के जडे.

इससे पहले मिचेल मार्श (21/2) और इशांत शर्मा (36/2) की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया. हरभजन सिंह 30 गेंद में नाबाद 45 रन की पारी खेल कर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा अंबाती रायडू (22) और आर विनय कुमार (12)ही दोहरे अंक में पहुंच पाये. हरभजन ने 30 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा, जिससे मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 41 रन जोड़े. हरभजन और विनय कुमार ने आठवें विकेट के लिए पारी की सर्वश्रेष्ठ 28 रन की साझेदारी की. पुणे की ओर से रजत भाटिया और मुरुगन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 10 और 16 रन देकर एक-एक विकेट चटकाये.

टीमें : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स :
एम एस धौनी ( कप्तान ), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फाफ डु प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, जसकरण सिंह, आर अश्विन, अंकित शर्मा, एल्बी मोर्कल, इरफान पठान, ईशांत शर्मा, ईश्वर पांडे, तिसारा परेरा, सौरभ तिवारी, आर पी सिंह, रजत भाटिया, अंकुश बैंस , बाबा अपराजित, मुरुगन अश्विन, अशोक डिंडा, दीपक चहार, स्काट बोलैंड, पीटर हैंड्सकाम्ब, एडम जाम्पा.

मुंबई इंडियंस :रोहित शर्मा ( कप्तान ), लैंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, कोरे एंडरसन, मिशेल मैक्लीनागन, जोस बटलर, उन्मुक्त चंद, मर्चेंट डि लांगे, सिद्धेश लाड, जसप्रीत बुमरा, श्रेयस गोपाल, टिम साउदी, जगदीशा सुचित, आर विनय कुमार, कृणाल पंड्या, नत्थु सिंह, अक्षय वखारे, नितिश राणा, जितेश शर्मा, किशोर कामथ, दीपक पूनिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें