ePaper

वानखेड़े में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा IPL मैच, बंबई हाईकोर्ट की हरी झंडी

Updated at : 07 Apr 2016 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
वानखेड़े में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा IPL मैच, बंबई हाईकोर्ट की हरी झंडी

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, बंबई हाईकोर्ट ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच को कराने की स्वीकृति दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि पहला मैच नौ तारीख को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. इससे पहले कल सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, बंबई हाईकोर्ट ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच को कराने की स्वीकृति दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि पहला मैच नौ तारीख को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा.

इससे पहले कल सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की बर्बादी को लेकर बीसीसीआई और महाराष्ट्र तथा मुंबई क्रिकेट संघ को आड़े हाथों लेते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने कहा था कि आईपीएल के मैच ऐसी जगह कराने चाहिए जहां जलसंकट नहीं हो.

अदालत ने कहा ,‘‘ जब बीसीसीआई को पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाये, तभी आपको समझ में आयेगा.’ अदालत ने यह भी कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कदम उठाये. कोर्ट ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा था कि इस मसले पर क्या कदम उठाये जा रहे हैं.

न्यायमूर्ति वी एम कनाडे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ ने एनजीओ लोकसत्ता मूवमेंट की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा ,‘‘ आप ( क्रिकेट संघ और बीसीसीआई ) इस तरह से पानी कैसे बर्बाद कर सकते हैं. आपके लिए लोग ज्यादा अहम हैं या आईपीएल मैच. आप इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं. इस तरह से पानी कौन बर्बाद करता है. यह आपराधिक बर्बादी है. आपको पता है कि महाराष्ट्र के क्या हालात है.’

अदालत ने यह भी पूछा कि क्या बीसीसीआई और अन्य क्रिकेट संघों के लिये क्रिकेट मैच अधिक महत्वपूर्ण है. इसने कहा ,‘‘ आपको आईपीएल मैच अन्य राज्य में कराने चाहिये जहां पर्याप्त पानी हो.’ अदालत ने मामले की सुनवाई आज तक के लिए टाली थी, जिसके बाद कोर्ट का यह फैसला आया कि वानखेड़े में मैच कराया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola