फिर शुरू हो रही है कोहली-अनुष्का की लव स्टोरी, रेस्तरां के बाहर एक साथ दिखे

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर से दोनों के बीच सुलह की अफवाहों को बल मिला है. इस तस्वीर में दोनों को एकसाथ एक रेस्तरां से निकलते हुए देखा जा सकता है. फरवरी में ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका है जब दोनों को एकसाथ सार्वजनिक […]
मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर से दोनों के बीच सुलह की अफवाहों को बल मिला है. इस तस्वीर में दोनों को एकसाथ एक रेस्तरां से निकलते हुए देखा जा सकता है. फरवरी में ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका है जब दोनों को एकसाथ सार्वजनिक स्थान पर देखा गया.
बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर की इस तस्वीर को उनके फैन क्लब ने ट्विटर पर साझा किया. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किये गये 27 वर्षीय विराट इतनी ही आयु की अनुष्का के साथ सहज भाव से रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखे गये. हालांकि दोनों अलग-अलग कार में वहां से रवाना हुए.
हाल ही में विराट कोहली ने उन लोगों पर जमकर हमला बोला था जो उनके करियर में आए किसी भी खराब पल के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को शर्म करने की नसीहत दी थी.
मीडिया में कुछ दिनों से खबर सुर्खियों में चल रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि कुछ दिन पहले खबर थी कि दोनों के बीच पैचअप हो चुका है. लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आयी कि अनुष्का ने कोहली के साथ पैचअप की कोई गुंजाइश नहीं रखी है. अनुष्का के करीबी ने बताया कि अब दोनों के बीच सुलह की कोई संभावना नहीं है. लेकिन अब जिस तरह से खबर सोशल मीडिया के जरिये मिल रही है. इससे लगने लगा है कि दोनों के बीच एक बार फिर दुरियां कम होने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




