ePaper

जानिये, टीम इंडिया के कोच बनने के सवाल पर राहुल द्रविड ने क्या कहा ?

Updated at : 06 Apr 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
जानिये, टीम इंडिया के कोच बनने के सवाल पर राहुल द्रविड ने क्या कहा ?

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने आज साफ तौर पर कि भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के कोच का पद संभालने पर फैसला इस बात पर निर्भर होगा कि क्या इस हाई प्रोफाइल काम के लिये उनके पास समय और क्षमता है. टीम निदेशक रवि शास्त्री का करार आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने आज साफ तौर पर कि भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के कोच का पद संभालने पर फैसला इस बात पर निर्भर होगा कि क्या इस हाई प्रोफाइल काम के लिये उनके पास समय और क्षमता है.

टीम निदेशक रवि शास्त्री का करार आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया जिसके बाद से द्रविड के कोच बनने की अटकलें लगाई जा रही है लेकिन उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया.
द्रविड ने कहा ,‘‘ अपनी जिंदगी के इस मुकाम पर मैं कोई भी फैसला इस आधार पर लूंगा कि क्या मुझमें यह सब करने की क्षमता है.’ 43 बरस के द्रविड फिलहाल भारत ए और अंडर 19 टीम के कोच और दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर हैं.
उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें समय लगता है. आप कह नहीं सकते कि अब आप तैयार हैं और अब नहीं. यह एक अनुभव है, सीख है. इसको जानने के लिये आपको यह करना होगा. रोज आप इससे कुछ सीखते हैं.’ उन्होंने कहा कि वह काफी सोच समझकर ही फैसला लेंगे.
उन्होने कहा ,‘‘ कोई भी फैसला काफी सोच समझकर लेना चाहिये. सिर्फ इस आधार पर नहीं लेना चाहिये कि आप ऐसा करना चाहते हैं बल्कि यह भी देखना चाहिये कि इसमें कितना समय लगता है और इसकी क्या जरुरतें हैं. क्या आप इतना समय और उर्जा दे सकते हैं. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका 100 फीसदी फोकस इस पर है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola